Wow..कुछ इस अंदाज़ में लौटेगी शाहरुख-महिमा की 'परदेस'..इस एक्ट्रेस की होगी वापसी!

By Shivani Verma

चौकिए मत..पूरा मामला हम यहीं समझा देते हैं। टेलीविज़न की मशहूर एक्ट्रेस दृष्टि धामी तो आप सभी को याद होगी। हाल ही में उन्हें एक था राजा एक थी रानी सीरियल में गायत्री के रोल में देखा गया था। इससे पहले इन्होंने मधुबाला सीरियल में भी लीड रोल निभाया था, जिसके बाद से इन्हें कई लोग मधुबाला के नाम से ही पहचानते हैं।

star

खबर है कि दृष्टि जल्द ही एकता कपूर के अगले शो में नज़र आने वाली हैं। खबर के अनुसार जिस सीरियल में दृष्टि कमबैक करने की तैयारी में हैं वो स्टार प्लस पर शुरू किया जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि यहां शाहरुख-महिमा की फिल्म परदेस का ज़िक्र क्यों किया गया है।

कपिल के शो में नहीं गूंजेंगे हंसी के ठहाके..ये शख्स छोड़ेंगे शो!

तो चलिए हम वो भी बता देते हैं। दरअसल, सुनने में आया है कि जिस सीरियल में दृष्टि को कास्ट करने का विचार किया जा रहा है उसकी कहानी शाहरुख-महिमा की फिल्म परदेस की कहानी पर आधारित होगी। रिपोर्ट के अनुसार, शालीन मल्होत्रा इस सीरियल में मेल लीड रोल में होंगे तो वहीं दृष्टि को उनके अपोज़िट कास्ट करने के लिए एप्रोच किया गया है।

बताया जा रहा है कि शालीन इस सीरियल में आनंद का किरदार निभाएंगे जो एक पंजाबी बैकग्राउंड के होंगे। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार इस सीरियल के कुछ शूट कनाडा में भी शूट किए जाएंगे। हालांकि इसके बारे में ऑफिशियली कुछ भी कहना अभी तक बाकी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आपको एक शाहरुख और महिमा के रोल में इस बार शालीन और द़ष्टि दिखाई देंगे। है ना इंट्रस्टिंग!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X