सुपरहिट शो देने के बाद काम मिलने में हुई दिक्क़त, बॉलीवुड फ़िल्म को मारी ठोकर, अब मां बनने को तैयार हैं ये हसीना

Drishti Dhami Struggle Story: दृष्टि धामी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारे पॉपुलर शोज में भी काम किया है। इसमें दिल मिल गए, जीत हुई सबसे पराई और मधुबाला जैसे शोज शामिल है। बता दे कि दृष्टि धामी के काफी सारे फैंस हैं और उनकी अदाकारी को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया। लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ दृष्टि धामी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि मैं एक गुजराती परिवार से आता हूं। कहां पर हर कोई रूढ़िवादी सोच रखता है। मुझे ऐसा लगता है कि वह बहुत ज्यादा पजेसिव होते हैं। जब मुझे म्यूजिक वीडियो में डांस का ऑफर मिला तो आप यकीन नहीं करोगे कि मुझे अलग-अलग 10 लोगों से परमिशन लेनी पड़ी।
दृष्टि धामी ने आगे बात करते हुए बताया कि "मेरा एक कजिन था जिसने मुझे पूरा सपोर्ट किया। सभी को मेरे लिए राजी कर लिया था और आज भी मेरे साथ में खड़ा हुआ है। इसीलिए मेरे लिए यह सब आसान नहीं था।"
अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्होंने सीरियल जीत हुई सबसे पराई में काम किया था तो उसके बाद 6 महीने तक वह घर पर बैठी रही थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दृष्टि धामी का यह सीरियल सुपरहिट साबित हुआ था। इतना ही नहीं इसमें वह गुरमीत चौधरी के अपोजिट नजर आई थी।
वैसे तो अक्सर अपने कई बार देखा होगा कि टीवी इंडस्ट्री के कई सारे सितारों ने फिल्मों में भी काम किया। लेकिन दृष्टि धामी को जब फिल्मों का ऑफर मिला तो उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। उसने बताया कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं बॉलीवुड के लिए फिट हूं। जब तक तो बिल्कुल भी नहीं तब तक संजय लीला भंसाली मुझे 'ब्लैक' सीक्वल ऑफर करें। एक्ट्रेस ने सिंघम 2 का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











