Drashti Dhami की इस खास अंदाज में मनाई गई गोद भराई की रस्म, दोस्तों ने फंक्शन में मचाया धमाल, देखें PHOTOS

Drashti Dhami

Drashti Dhami's baby shower ceremony Photos: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दृष्टि धामी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दें कि आपकी फेवरेट एक्ट्रेस मधुबाला यानी कि दृष्टि धामी मां बनने वाली हैं। दृष्टि अपने बेबी बंप के साथ इंस्टा पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं वहीं बीती रात एक्ट्रेस की उनकी गोद भराई की रस्म की गई थी जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दृष्टि धामी के इस फंक्शन को सेलिब्रेट करने के लिए उनके कई दोस्त शामिल हुए थे चलिए देखते हैं कि फंक्शन में क्या कुछ था खास।

गोद भराई की रस्म में शामिल हुए खास दोस्त
दृष्टि धामी की बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दृष्टि धामी अपने इस फंक्शन में ऑफ शोल्डर ब्लू कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। कर्ली बाल न्यूड मेकअप में भी उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। बता दें कि दृष्टि धामी ने अपने नेल पेन्ट पर बेबी की तस्वीरें भी बनवाई हैं। जहां दृष्टि धामी बेहद ही स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं वहीं उनके पति नीरज खेमका बेहद ही सिंपल कैजुअल लुक में दिख रहे हैं।

9 साल बाद मां बन रही हैं दृष्टि धामी
दृष्टि धामी के फंक्शन में उनकी दोस्त तारत मेहता का उल्टा चश्मा की अंजली भाभी यानी कि सुनैना फौजदार, नकुल मेहता अपनी पत्नी जानकी पारेख के साथ फंक्शन में शामिल हुए। इनके अलावा भी दृष्टि धामी के कई खास दोस्त और परिवार वाले इस फंक्शन में शामिल हुए थे। बता दें कि दृष्टि धामी शादी के 9 साल बाद मां बनने जा रही हैं। दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने 21 फरवरी साल 2015 में शादी की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X