Drashti Dhami ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नन्ही परी का चेहरा देख लोग बोले- नजर ना लगे...

drashti dhami

Drashti Dhami Daughter First Glimpse: टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी इन दिनों पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म पर एक्ट्रेस बेहद ही खुश हैं क्योंकि शादी के 9 साल बाद एक्ट्रेस मां बनी हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस ने 22 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया था। वहीं बेटी के जन्म के 12 दिन बाद एक्ट्रेस ने बेटी की एक झलक दिखाई है। बता दें कि दृष्टि धामी की बेटी की झलक देख फैन्स ही क्या सितारे भी एक्साइटेड हो गए हैं और तस्वीर पर तारीफों की लंबी लाइन लगा दी है।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही कपल की फोटो
वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि दृष्टि धामी नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति पीले रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं। वहीं दृष्टि धामी की नन्ही परी हरे रंग के कपड़े में नजर आ रही है। बता दें कि दृष्टि धामी बेटी को अपने सीने से चिपका रखा है। फिलहाल तो एक्ट्रेस ने अभी अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।

तस्वीर देख फैन्स ने लगा दी कमेंट्स की लंबी लाइन
इस खूबसूरत तस्वीर के शेयर करने के साथ ही दृष्टि कैप्शन में लिखती हैं- अब सभी पार्टियों में आने में देर हो जाएगी। हम और हमारी बेटी की तरफ से दीवाली की शुभकामनाएं। बता दें कि एक्ट्रेस की इस तस्वीर को देख एक्टर विक्रांत मैसी ने कमेंट करते हुए लिखा-बहुत बहुत शुभकामनाएं आप आपके परिवार को। एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने हार्ट इमोजी बनाकर तस्वीर की तारीफ की है। वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- नजर ना लगे तो वहीं दूसरे ने लिखा- परफेक्ट फैमिली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X