Shocking- झलक दिखला जा से होस्ट दृष्टि हुईं बाहर
कलर्स के जाने माने डांस रियैलिटी शो झलक दिखला जा की इस साल की होस्ट और पिछले साल की विजेता दृष्टि धामी ने शो को छोड़ दिया है। अपने फैंस को ये खबर देते हुए दृष्टि ने ट्वीट किया है कि उनका झलक दिखला जा का सफर यहीं पर खत्म होता है। लेकिन दृष्टि के शो को छोड़ने के बाद से ही सोशल मीडिया पर झलक दिखला जा और कलर्स चैनल को लेकर काफी ट्वीट किये जा रहे हैं। दर्शक काफी नाराज हैं कि दृष्टि को कैसे शो से निकाला जा सकता है जबकि वो बेहद अच्छा परफॉर्म कर रही थीं। दर्शकों का कहना है कि बिना दृष्टि के झलक शो बोरिंग हो जाएगा।
हालांकि सूत्रों के अनुसार दृष्टि इस शो को कुछ खास होस्ट नहीं कर पा रही थीं। उन्हें जितने भी रिस्पॉंस मिल रहे थे उनके अनुसार दृष्टि शो के पहले के होस्ट्स के मुकाबले काफी बोरिंग थीं। इस वजह से शो भी कुछ खास नहीं चल रहा था। शायद इन्हीं कारणों की वजह से दृष्टि को शो से निकाल दिया गया है। दृष्टि ने ट्वीट करते हुए लिखा दोस्तों झलक दिखला जा का मेरा सफर खत्म हो गया है। कल रात ही चैनल वालों ने मुझे ये खबर दी। इस ट्वीट के बाद से ट्विटर पर दृष्टि के फैंस ने लगातार ट्वीट करने शुरु किये और साथ ही टैग डाला वी सपोर्ट दृष्टि। लोगों के अनुसार अगर दृष्टि को बाहर निकाला गया तो वो लोग इस शो को देखना ही बंद कर देंगे।
वहीं कुछ दर्शक इस बात से खुश हैं कि अब कोई नया एंकर इस शो को होस्ट करेगा। कुछ लोगों के अनुसार दृष्टि की जगह फिर से भारती को ले लेना चाहिए। लेकिन ये भी खबर है कि मनीष पॉल को इस शो के लिए दोबारा से चुना गया है। तो जल्द ही हो सकता है झलक दिखला जा के होस्ट के रुप में आपको मनीष पॉल नज़र आएं। फिल्हाल दृष्टि को सपोर्ट कर रहे लोगों के कुछ टॉप कमेंट्स यहां हम पेश कर रहे हैं-


Click it and Unblock the Notifications