टीवी की मधुबाला दृष्टि धामी बनीं झलक दिखला जा की विनर

By Ajay Mohan

मुंबई। कलर्स टेलीविजन चैनल के सबसे बड़े सेलेब्रिटी डांस शो झलक दिखलाजा की विनर टीवी ऐक्‍ट्रेस व मधुबाला की मुख्‍य हीरोइन दृष्टि धामी और उनके कोरियो पार्टनर सलमान खान बने हैं। लॉरेन व पुनीत दूसरे नंबर पर रहे।

यह खबर आपको सबसे पहले आपको वनइंडिया दे रहा है। हमारी संवाददाता सोनिका मिश्रा झलक के स्‍टूडियो में हैं। इससे पहले शो के दौरान जब वोटों का पिटारा खुला तो सबसे पहले शान यानी शांतनु मुखर्जी बाहर हुए। उसके बाद शोनाली-सुमंत की जोड़ी वोटों की कमी के चलते तीसरे स्‍थान पर रहे। फाइनल के अनाउंसमेंट के दौरान माधुरी दीक्षित स्‍टूडियो में मौजूद नहीं थीं।

कलर्स पर पंद्रह हफ्तों तक चले इस डांस शो के सुपर फिनाले में रितिक रौशन और प्रियंका चोपड़ा बतौर चीफ गेस्‍ट आये। इस मौके पर रितिक ने माधुरी दीक्षित के साथ भुमरो-भुमरो गीत पर डांस करके धमाल मचा दिया। इसके बाद राजा फिल्‍म के गीत पर भी माधुरी जमकर थिरकीं। यही नहीं फिनाले में उन सभी प्रतिभागियों ने भी हिस्‍सा लिया, जो शो से बाहर हुए थे। उनकी भी एक ग्रुप परफॉर्मेंस हुई।

फिनाले की शुरुआत चार बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ हुई, पहली दृष्टि धामी और उनके कोरियोग्राफर सलमान ने दी। उन्‍होंने बेहतरीन लेजर एंड स्‍क्रीन इफेक्‍ट के बीच डांस प्रस्‍तुत किया। दूसरी परफॉर्मेंस थी देश के अजूबे शोनाली और सुमंत ने दी। फिनाले में उन्‍होंने अब तक के सबसे ज्‍यादा लिफ्ट किये, जिन्‍हें देख खुद रितिक भी दंग रह गये। शान ने अपना अंतिम डांस दीवार पर किया। वहीं लॉरेन ने एक बार फिर पुनीत के साथ मंच को हिला कर रख दिया।

फिनाले के मौके पर कपिल शर्मा के शो कॉमेडी विद कपिल के किरदारों ने कपिल और मनीष पॉल के साथ जबर्दस्‍त कॉमेडी की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X