..................... Drashti Dhami Enters 10th Month Of Pregnancy shares friends connection says Baby is teasing me - Hindi Filmibeat

10 महीनों से प्रेग्नेंट हसीना की नहीं हो रही डिलिवरी, इतने बड़े बेबी बंप में ऐसी हो गई एक्ट्रेस की हालत

Drashti Dhami

Drashti Dhami Pregnancy Video: टेलीविजन सुपरस्टार दृष्टि धामी इन दिनों अपने पहले प्रेग्नेंसी फेज को जमकर इंजॉय कर रही हैं। दृष्टि धामी और उनके पति नीरज खेमका 2024 में पहली बार पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। दृष्टि सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रही और उन्होंने अपने बेबी बंप के तमाम मजेदार रील्स फैंस के साथ शेयर किए। अब एक बार फिर से दृष्टि का सोशल मीडिया पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो गया है।

दरअसल, अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि बच्चा अभी भी आने में देरी हो रही है। दृष्टि धामी धामी अपनी प्रेग्नेंसी के 10वें महीने में एंटर चुकी हैं और अभी उनकी डिलिवरी नहीं हुई है। इसे लेकर ही उन्होंने अपना ये पोस्ट शेयर किया है।

दृष्टि धामी ने अपने लेटेस्ट आईजी पोस्ट में लोकप्रिय सिटकॉम, फ्रेंड्स के एक मशहूर सिच्यूएशन के साथ रिलेट किया है: "यह सही है, अभी भी कोई बच्चा नहीं है"। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''बेबी अब मुझे सच में चिढ़ा रहा है. राचेल वाइब्स"।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दृष्टि धामी की गोदभराई हो चुकी है। दृष्टि धामी के फंक्शन में उनकी दोस्त तारत मेहता का उल्टा चश्मा की अंजली भाभी यानी कि सुनैना फौजदार, नकुल मेहता अपनी पत्नी जानकी पारेख के साथ फंक्शन में शामिल हुए। इनके अलावा भी दृष्टि धामी के कई खास दोस्त और परिवार वाले इस फंक्शन में शामिल हुए थे। बता दें कि दृष्टि धामी शादी के 9 साल बाद मां बनने जा रही हैं। दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने 21 फरवरी साल 2015 में शादी की थी।

Read more about: drashti dhami bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X