Rakhi Sawant ने नेल पॉलिश लगाकर पढ़ ली नमाज, फिर हुआ ऐसा बवाल कि करना पड़ा ये काम

Rakhi Sawant Offering Namaz: राखी सावंत आए दिन किसी ना किसी बात पर सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं, इन दिनों वो अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। वो आए दिन अपनी निजी जिंदगी का अपडेट लोगों को देती रहती हैं और बताती हैं कि आदिल ने उनसे क्या कहा और कब उनके साथ क्या-क्या हुआ। यही नहीं राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर खुलेआम स्वीकार भी किया है कि उन्होंन आदिल खान से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल किया है और हाल ही में वो नमाज पढ़ती हुई भी नजर आईं।
राखी ने डिलीट किया वीडियो
राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो नमाज पढ़ रही थीं, लेकिन इस वीडियो को लेकर वो इतनी ज्यादा ट्रोल हुईं कि उन्होने वो वीडियो बाद में डिलीट ही कर दिया। राखी सावंत को नेल पेंट लगाकर नमाज पढ़ने पर खरी-खोटी सुनाई है। राखी सावंत इस वीडियो में सिर पर हिजाब लगाए हुए भी नजर आ रही हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है कि राखी सावंत ऐसे लुक में नजर आई हों, इससे पहले भी राखी ने कई बार हिजाब पहना और सुर्खियों में आईं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आदिल खान से शादी करने के लिए राखी ने इस्लमा कबूला था और वो राखी से फातिमा बन गई हैं।
पति पर लगाए आरोप
राखी सावंत के इस वीडियो पर लोग अपने-अपने कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगो राखी को सांत्वना दे रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें कह रहे हैं कि आदिल उनके लायक नहीं था इसलिए वो आदिल के वीडियोज डालना बंद करें। आपको बता दें, राखी सावंत ने आईपीसी की धारा 498ए, 377, 406, 323,504, 506 के तहत आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने ही पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने और करीब डेढ़ करोड़ की ठगी करने के भी आरोप हैं। आदिल पर राखी का सबसे गंभीर आरोप अप्राकृतिक यौन संबंध है।


Click it and Unblock the Notifications