पति आदिल को अबतक बदनाम करने वाली राखी ने दे दी खुशखबरी, कहा- 'हम दोनों मिलकर...'

मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के ड्रामे का आखिरकार अंत हो गया है। पिछले कुछ दिनों से अपने पति पर बेवफाई का इल्जाम लगाने वाली राखी के आज सुर काफी बदले हुए नजर आए। राखी सावंत ने मीडिया के सामने आकर अपना इजहार-ए-इश्क कर दिया है और साथ ही उन्होंने लोगों को खुशखबरी भी दी। आपको बता दें, राखी सावंत ने आदिल खान से आठ महीने पहले शादी की थी और इस शादी के लिए राखी ने अपना धर्म भी बदला था। पिछले काफी दिनों से राखी सावंत की जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई थी लेकिन लगता है कि अब सबकुछ ठीक हो गया है।
राखी ने दी खुशखबरी
हाल ही में राखी सावंत मीडिया के सामने आईं और खुशखबरी देने लगीं। उन्होंने कहा कि उनका आदिल, सबकुछ छोड़छाड़ कर उनके पास आ गया है और अब वो काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अब आगे बहुत सारा काम करना है। उन्होंने बताया कि अब और उनके आदिल के बीच में सबकुछ ठीक है। सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। अब आदिल और मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके ऊपर एक प्रेशर था, जिस वजह से वो काफी डरी हुई थीं। आगे वो कहती हैं कि वो अपने आदिल को बदनाम नहीं करेंगी। आदिल मेरा पति है, वो मेरा है और वो कभी किसी के पास नहीं जाएगा।
पति के गा रहीं गुणगान
राखी सावंत के इस बयान के सामने आने के बाद लोग राखी को ट्रोल कर रहे हैं। वो कह रहे हैं कि इतनी नौटंकी के बाद सब शांत हुआ। वहीं कुछ लोगो राखी सावंत को इस बार सतर्क रहनेकी हिदायत देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, पिछले महीने 29 जनवरी को राखी सावंत की मां का देहांत हुआ था। वो काफी समय से कैंसर का दर्द झेल रही थीं। राखी की मां की मौत के बाद फिर एक्ट्रेस आदिल की बेवफाई का राग अलापने लगीं। यहां तक कि राखी ने पैपराजी को कहा कि वो उसे बॉयकॉट कर दें और कोई भी आदिल से जाकर बात ना करे। अब जब सबकुछ ठीक हो गया है तो एक बार फिर से राखी आदिल के गुणगान गाने लगी हैं।


Click it and Unblock the Notifications