ड्रामा क्वीन राखी और आदिल का तमाशा शुरु, शादी बनी मजाक

Recommended Video
मनोरंजन जगत की ड्रामा क्लीन राखी सावंत हमेशा ही चर्चा में रहती है कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेनशल लाइफ को लेकर। फिलहाल तो राखी सावंत अपनी दूसरी शादी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। क्योकि शादी को लेकर सोशल मीडिया पर राखी और उनके पति आदिल खान को लेकर बहुत सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है।
जब राखी और आदिल की शादी को आदिल ने मानने से इंकार कर दिया तब भी राखी ने सोशल मीडिया पर आकर बहुत सारे बयान दिए और बहुत सारी बातें कहीं इसके कुछ दिन बाद आदिल वापस आ गए हैं और उन्होंने राखी को अपना लिया है।
और अब फिर से राखी और उनकी शादी को लेकर बहुत सारी चीजें सामने आ रही हैं। क्योंकि राखी और आदिल की शादी टूट गई, आदिल ने राखी तोड़ दी है इसको लेकर खुद फिर से राखी ने बयान दिया और गुस्से में आदिल के सच का खुलासा करने की धमकी भी दी।
इसी सबके बीच में आदिल को पुलिस ने भी गिरफ्तार कर लिया। एक्ट्रेस की शिकायत पर मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने आदिल खान को हिरासत में ले लिया है। एक्ट्रेस की शिकायत पर मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने आदिल खान के खिलाफ ये कार्रवाई की है। राखी सावंत ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने मामले पर सुनवाई करते हुए पूछताछ के आदिल को हिरासत में लिया है।
खैर यह पहली बार तो नहीं है कि राखी किसी को लेकर ऐसे खबरों में आई हैं क्योंकि इससे पहले कई बार खबरों में रही हैं। और अगर शादी की बाद की बात करें तो राखी अफनी पहली शादी को लेकर भी बहुत लाइमलाइट में रही और उन्होंने उनको लेकर ड्रामा हुआ था और फिर पहली शादी भी तोड़ दी थी।


Click it and Unblock the Notifications
