डॉ गुलाटी की पीएम मोदी से गुजारिश...दाऊद का लेना चाहते हैं इंटरव्यू

मशहूर कॉमेडियन गुत्थी और डॉ. गुलाटी जैसे किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने पीएम मोदी को लेटर लिखकर दाऊद का इंटरव्यू करने की इच्छा जताई है।आप भी जाने क्या लिखा उन्होंने

By Goldi

कपिल शर्मा के शो में मशहूर गुलाटी की भूमिका निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ओपन लेटर लिखा है। उन्होंने इस लेटर में इंडिया के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का इंटरव्यू लेने की इच्छा जाहिर की है।

dr mashoor gulati aka sunil grover write pm narendra modi wants interview dawood ibrahim

अपने खत में सुनील ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है, सुनील ने पीएम के लिए लिखा है कि भारत को खुशहाल और सुरक्षित बनाने की आपकी कोशिशों के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं, चाहे वो सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर सफाई अभियान, आपकी कोशिशें देश को सही दिशा में ले जा रही हैं।

सुनील का कहना है कि साल 1993 में हुए बम धमाके की ख़बरें भले ही आज हवा हो गई हों मगर, इस धमाके की चपेट में आए परिवार आज भी इन्साफ़ की राह देख रहे हैं। सुनील इसे 'बहुत पुरानी मगर, ज़रूरी 'मन की बात' कह रहे हैं।

बस एक लीप...और सारी टीआरपी बटोर ले गए ये सीरियल!

सुनील ने लिखा कि, मुझे पता है इस प्रक्रिया में समय लगेगा। लेकिन मेरी एक रिक्वेस्ट है- लोगों को ऐसा प्लेटफॉर्म दीजिए जहां वो हजारों सवाल पूछ सकें और दाऊद को उसके किये की सजा मिल सके।

वहीं दूसरी और उन्होंने यह भी कहा है कि वो जानते हैं कि इस तरह रातों-रात दाऊद को सामने लाना आसान नहीं है मगर, जनता उन्हें अपने सामने देखना चाहती है। उनसे लाखों सवाल करना चाहती हैं।

निया ही नहीं ये टीवी एक्ट्रेस भी बेहद हॉट एंड ग्लैमरस...PICS

बता दें, हाल ही में, सुनील ग्रोवर की फिल्म कॉफ़ी विद डी का ट्रेलर रिलीज हुआ है।जिसमे वह एक पत्रकार की भूमिका में है।

बता दें फिल्म में वह दाउद का इंटरव्यू लेते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल मिश्रा ने किया है।गैंगस्टर दाउद एक ऐसा अपराधी है जिसे भारत सरकार काफी लंबे समय से देश वापिस लाने की कोशिश कर रही है। 1993 में हुए बम ब्लास्ट में उसकी अहम भूमिका थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X