सलमान खान ने उठाया डॅा.हाथी के इलाज का खर्च,चौंकाने वाला खुलासा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डॅा. हाथी यानी कि कवि कुमार आजाद का 9 जुलाई को निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी बीमारी को लेकर आए दिन कई तरह की खबरें आती रहती हैं।
हाल ही में एक वेबसाइट ने दावा किया है कि कवि कुमार के इलाज का पूरा खर्च सलमान खान ने उठाया है। डॅा. हाथी की आथिर्क स्थिति उस समय ठीक नहीं थी। उनका वजन 265 किलो था।

जिसके कारण वह एक दिन बेहोश हो गए थे ।इसके बाद 10 दिन तक उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। 8 साल पहले उन्होंने अपनी बैरिएट्रिक सर्जरी कराई थी। ये सर्जरी डॉ. मुफी लाकडवाला ने मुफ्त में की थी।
वहीं कवि कुमार आजाद की दवाइयां, ऑपरेशन थिएटर और रूम का खर्च सलमान खान ने उठाया था। कुछ महीने उन्हें फिर से सर्जरी की सलाह दी गई थी। लेकिन उन्होंने वजन कम करवाने से मना कर दिया। इसी वजह से उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
बहरहाल,टीवी और फिल्म के ऐसे कई एक्टर हैं जिनकी अचानक मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
