VIDEO डीडी 'रामायण' देख भावुक 'रावण' अरविंद त्रिवेदी, 82 साल में बेहद कमजोर, पहचान नहीं पायेंगे
दूरदर्शन रामायण की लॉकडाउन में घोषणा के बाद एक बार फिर से इस शो के सभी किरदार चर्चा में हैं। जिनकी पुरानी और नई तस्वीर वायरल हो रही हैं। लेकिन इन सबके बीच रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार अरविंद त्रिवेदी का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल है। 82 साल की उम्र में अरविंद जी रामायण देख रहे हैं।
उनका एक वीडियो अपलोड हुआ है, जहां पर वह एक एपिसोड को देखकर इतने भावुक हो गए कि हाथ जोड़ना शुरू करते हैं। फिलहाल ये वीडियो तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं कि राम की तरह रावण का किरदार आज भी लोगों के दिल में जगह बनाए हुए है।

जब रामायण का टेलीकास्ट हुआ था, तो असल में उन्हें रावण समझा जाता था। उनका एक खौफ लोगों के बीच रहता था। फिलहाल नीचे देखिए अरविंद जी का वायरल VIDEO और 82 साल की उम्र में उनकी ये तस्वीर जिसमें वह बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं..


Click it and Unblock the Notifications