अमरीश पुरी होते डीडी रामायण के रावण, भगवान राम की कृपा ने बदल दिया पूरा गेम, दिलचस्प किस्सा !
दूरदर्शन रामायण में रावण का वध हो चुका है। रामायण की कहानी अब लव-कुश की तरफ बढ़ने वाली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रावण के लिए अमरीश पुरी की कास्टिंग की जानी थी। जी हां, फिल्म कोयला से लेकर मिस्टर इंडिया जैसी लगभग 400 से भी ज्यादा फिल्मों में उन्होंने काम किया।
अमरीश पुरी जी की एक्टिंग तो हर कोई तारीफक रता है लकिन कुछ लोग उनकी आवाज के भी दीवाने हैं। उनकी आवाज आज भी कोई भी सुनेगा तो पहचान लेगा। वो आवाज कोई नहीं भूल सकता।

शायद इसी वजह से रामानंद सागर ने अपनी रामायण के लिए अमरीश पुरी को चुनने का फैसला किया था। लेकिन भगवान राम की कृपा उन दिनों अरविंद त्रिवेदी पर थी। ये बड़े राम भक्त ने ऐसा कमाल किया कि बन गए रावण। आखिर कैसे चलिए आपको बताते हैं ये दिलचस्प किस्सा।


Click it and Unblock the Notifications











