Bigg Boss 15: कौन हैं बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट डोनल बिष्ट? हॉट Photos- जानें प्रोफाइल
बिग बॉस 15 का आगाज हो चुका है। सलमान खान के शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है। ऐसे ही एक हसीना है जिसका नाम है डोनल बिष्ट। जिनके घर में प्रवेश करने के तुंरत बाद ही चर्चा में रही है। आइए आपको बताते हैं डोनल बिष्ट के बारे में सभी डिटेल। कौन हैं डोनल बिष्ट, डोनल बिष्ट का करियर, उनके विवाद और उनकी जिंदगी से जुड़ी सभी जानकारी।
डोनल बिष्ट की एंट्री काफी चर्चा में रही। सलमान खान के शो में बिग बॉस 15 प्रीमियर में डोनल बिष्ट हॉट अवतार में नजर आईं। उन्होंने रेड गाउन में स्टाइलिश अवतार कैरी किया और उनकी एंट्री काफी ग्रैंड साबित हुई।

डोनल बिष्ट के बारे में बताये तो वह टेलीविजन की बड़ी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने एक दीवाना था और रूप मर्द का नया स्वरुप जैसे सीरियल में काम करके चर्चा में रहे। अब बिग बॉस जैसे शो से डोनल बिष्ट धमाल मचाने वाली हैं।
डोनल बिष्ट के फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं। सोशल मीडिया पर डोनल बिष्ट की काफी पॉपुलैरिटी देखने को मिल रही है। इसका फायदा बिग बॉस के लिए डोनल बिष्ट को मिल सकता है। आइए दिखाते हैं डोनल बिष्ट की लेटेस्ट और हॉट तस्वीरें।

डोनल बिष्ट की पर्सनल लाइफ
27 अगस्त 1994 को जन्मीं डोनल बिष्ट राजस्थान की अलवर की रहने वाली हैं। उनका जन्म जय सिंह और जसुमति बिष्ट के घर हुआ।

जर्नलिस्ट व एंकर से अदाकारा का सफर
डोनल बिष्ट ने करियर की शुरुआत बतौर एंकर व जर्नलिस्ट से की। वह चित्रहार डीडी न्यूज शो की एंकर रह चुकी हैं।

डोनल बिष्ट का करियर
साल 2015 में डोनल बिष्ट स्टारप्लस के शो एयरलाइन्स में जर्नलिस्ट के तौर पर नजर आईं। इसके अलावा वह कलश एक विश्वास जैसे सीरियल में काम करते हुए अपने करियर में आगे बढ़ती गईं।

डोनल बिष्ट के सीरियल
डोनल बिष्ट के सीरियल की बात करें वह एक दीवाना था, रूप मर्द का नया स्वरूप, दिल तो हैप्पी है जी जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं।

डोनल बिष्ट ने हासिल किया ये मुकाम
साल 2019 में डोनल बिष्ट ने द टाइम्स ऑफ इंडिया की टॉप 20 मोस्ट डिजराइबल वुमन की लिस्ट में शामिल हुईं।

डोनल बिष्ट की वेब सीरीज
टीवी सीरियल के अलावा डोनल बिष्ट ने वेब सीरीज में भी काम किया है। तिया एंड राज और इन कूल ब्लड शो में वह दिख चुकी हैं।

ग्लैमरस अवतार
डोनल बिष्ट की ऐसी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया से लेकर गूगल पर मौजूद हैं जहां उनका ग्लैमरस और हॉट अवतार देखने को मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications











