बिग बॉस: वीरजी खली से भिडी़ डॉली

खली को डॉली वीरजी यानी बड़ा भाई मानती हैं इसलिए थोड़ा शराफत से पेश आता है। हांलाकि यहां भी डॉली की लड़ाई करने की आदत का बांध टूट गया और वो अपने वीरजी से इसलिए झगड़ पड़ी क्योंकि खली ने श्वेता तिवारी के लिए अदरक छुपा कर रखी थी। दरअसल श्वेता को अदरक की चाय बेहद पसंद है इसलिअ खली ने श्वेता के लिए अदरक छुपा कर रख ली।
श्वेता के लिए अपने वीरजी का ये प्यार डॉली को नहीं पचा और उसके बाद वो अपनी आदत के अनुसार हाथ धो कर खली के पीछे पड़ गई। वैसे हम तो कहेंगे की खली को अदरक श्वेता के लिए नहीं बल्कि डॉली के लिए रखना चाहिए था क्योंकि दूसरों की बातों से अकसर उनका हाजमा खराब होता रहता है अदरक से कम से कम उनका बिगड़ा हुआ हाजमा सुधरता।


Click it and Unblock the Notifications











