..................... Dolly Chaiwala will participate in Salman Khan reality show and not in Bigg Boss OTT 3 - Hindi Filmibeat

Bigg Boss में आने से पहले ही नखरे दिखाने लगे डॉली चायवाला, OTT में हिस्सा लेने से किया मना

dolly chaiwala

Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जल्द ही प्रीमियर के लिए तैयार है और फैंस इसके लिए पहले से ही उत्साहित हैं। खैर, इस साल अनिल कपूर रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे क्योंकि सलमान खान के पास डेट की समस्या थी। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्रिटीज के नाम चर्चा में हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 के अलावा, मेकर्स ने बिग बॉस 18 की तैयारी भी शुरू कर दी है। जी हां, आपने सही पढ़ा! बिग बॉस 18 रोहित शेट्टी के एडवेंचर-बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 की जगह लेता नजर आएगा। शो कथित तौर पर अक्टूबर-नवंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू होगा।

टीवी 9 हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर की डॉली चायवाला सलमान खान के रियलिटी शो में हिस्सा लेते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉली को बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल होने के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। लेकिन वह सलमान के बिग बॉस 18 में शामिल होना चाहते हैं, बिग बॉस ओटीटी 3 में नहीं।

डॉली सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए, क्योंकि बिल गेट्स के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वह अब एक सेलिब्रिटी बन गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। बिल गेट्स को डॉली का चाय परोसने का अंदाज बहुत पसंद आया और उन्होंने उन्हें हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस में इनवाइट भी किया था।

बता दें कि डॉली चायवाला अपने अतरंगी अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। वो पहले लोगों का अनोखे अंदाज में स्वागत करते हैं फिर उन्हें रजनीकांत स्टाइल में चाय पिलाते हैं। वो उनके स्वैग के कारण सोशल मीडिया पर फेमस हैं। जिसका अंदाजा आप इनसे बात करके ही लगा सकते हैं। उनकी टपरी पर चाय पीने के लिए अरबपति भी आते हैं।

डॉली की बात करें तो वो पिछले 16 सालों से वो महाराष्ट्र के नागपुर में चाय की टपरी लगा रहे हैं। चाय के चक्कर में डॉली ने 10वीं पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। ये अपनी चाय की टपरी से अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। हालांकि जब से बिल गेट्स ने इनकी टपरी पर चाय पी है मानो तब से इनकी लॉटरी लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास 10 लाख रुपए की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X