शमशान वाली 'कबूतरी माई' बनीं डॉली बिंद्रा

इस धारावाहिक में डॉली बिंद्रा शमशान में रहने वाली कबूतरी माई के रोल में काफी डरावनी अदाएं करती दिखेंगी। वैसे इस रोल से ठीक पहले बिगबॉस में आने से डॉली पहले ही काफी ख्याति प्राप्त कर चुकी हैं। बिग बॉस में उन्होंने कई बार ऊंची आवाज़ में चिल्लाकर व अन्य प्रतिभागियों से झगड़ा कर यह तो दर्शा ही दिया था कि कबूतरी माई जैसे किरदार के लिए वो बिलकुल फिट हैं।
अपने नए किरदार से काफी उत्साहित डॉली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो कबूतरी माई के किरदार का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वो अपनी डरावनी अदाओं से लोगों को आकर्षित करने में सफल हो सकेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











