डॉली बिंद्रा खोलेंगी एडल्ट स्टार सन्नी की पोल

अब खबर आ रही है कि इस स्टार की पोल खोलने के लिए इस घर में डॉली बिंद्रा की वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई जाएगी। आपको बता दें कि डॉली ने शो के पिछले सीजन में भी हिस्सा लिया था और लड़ाई झगड़े, गाली गलौज करने में शो में वह सबसे आगे थीं।
हाल ही में इस घर की पूजा मिश्रा को बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखाया अब उनकी कमी को पूरा करने के लिए इस घर में डॉली को लाया जाएगा। जो इस घर में रह रहे लोगों के सामने सन्नी की असलियत लाएंगी।
पिछली बार भी जब डॉली बिग बॉस में आईं थीं तो उन्होंने श्वेता तिवारी के बारे में उन्होंने सबको यह बता दिया था कि श्वेता अभिनव के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती हैं।
जब डॉली सन्नी की पोल खोलेंगी तो टीआरपी में इजाफा जरूर होगा। ऐसे में इस शो को देखने कि उत्सुकता दर्शकों में भी बढ़ जाएगी कि इस घर के लोग सन्नी के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











