सलमान को राखी पर मिली एक और बहन

अगर आपने पूरे शो को ध्यान से देखा होगा तो आपने एक बात पर गौर किया होगा कि पूरे कंटसटेंट में सिर्फ डॉली ही थी जो सलमान भाई कहकर ही बुलाती थी। राखी में जब डॉली से यह पूछा गया कि क्या वह सलमान को राखी बांधने को तैयार हैं तो डॉली ने फट से जवाब दिया कि सलमान की मैं बहुत इज्जत करती हूं और मैं खुशी से उन्हें राखी बांधूगी।
डॉली का कहना है कि मैं सलमान की पूरे परिवार की इज्जत करती हूं और अरबाज खान और सोहेल खान मेरे भाई के जैसे ही हैं। इस बार राखी पर वह अपने घर भाईयों से मिलने जाना चाहती हैं। डॉली आपको तो मानना ही पड़ेगा कि आपने बॉलीवुड में भाई भी चुना तो दमदार सलमान को जिनके नाम का सिक्का बॉलीवुड में आंख बंद करके चल रहा है।
डॉली बिंद्रा दबंग बिग बॉस बॉलीवुड राखी सलमान खान bigg boss bollywood dabangg dolly bindra rakhi salman khan


Click it and Unblock the Notifications