डॉली बिंद्रा का आयटम नंबर

खबर है कि डॉली बिंद्रा इस शो में एक मस्त डांस आयटम करने जा रही हैं। डॉली बिंद्रा कहती हैं कि वे सभी आयटम नंबर को फेल कर देंगी। उनके सामने कोई शीला और मुन्नी नहीं आयेंगी। यह तय है क्योंकि वे शानदार डांस आयटम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं।
तो अब देखना यह है कि डॉली का डांस कितने लोगों को पसंद आता है। और किसको नहीं। वैसे खबर यह भी थी कि पहले श्वेता तिवारी को इस शो में डांस आयटम के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन वे तैयार नहीं हुईं। तो फिर उनकी ही जानी दुश्मन डॉली बिंद्रा को इस शो के लिए बुला लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











