'बिग बॉस 4' में डॉली बिंद्रा की वापसी

By Jaya Nigam

कलर्स के विवादास्पद रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में साथियों के साथ अक्सर लड़ाई-झगड़ा करने वाली डॉली बिंद्रा की एक बार फिर इस शो में वापसी हो गई है। वैसे उनकी अभद्र टिप्पणियों के चलते 'बिग बॉस 4' मुसीबत में भी फंसा था। बिंद्रा शनिवार को फिर से इसका हिस्सा बन गई हैं।

शो में बिंद्रा और समीर सोनी के बीच गर्मागर्म बहस होने के बाद उन दोनों को ही इससे बाहर कर दिया गया था। समीर 22 नवंबर को ही 'बिग बॉस' के घर में फिर पहुंच गए हैं जबकि दर्शकों की मांग पर बिंद्रा ने शनिवार को प्रवेश किया। शो के सोमवार को होने वाले प्रसारण में बिंद्रा का प्रवेश दिखाया जाएगा। वह लकड़ी के एक बक्से में पहुंचेंगी।

शो के प्रसारणकर्ता चैनल के सूत्रों ने बताया कि बिंद्रा लकड़ी के एक बक्से में होंगी। इस बक्से को घर के बागीचे वाले हिस्से में रखा जाएगा। इसके बाद जब सभी घरवाले जागेंगे तब समीर को 'कंफेशन रूम' में बुलाकर एक चाबी दी जाएगी और बक्से पर लगा ताला खोलने के लिए कहा जाएगा। जब वह बक्सा खोलेंगे तब उसमें से बिंद्रा निकलेंगी और वहां मौजूद घर वालों को अचम्भे में डाल देंगी। बिंद्रा के प्रवेश के साथ ही शो की टीआरपी फिर से बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X