Bigg Boss 17: नेशनल टीवी पर विक्की जैन ने उठाया अंकिता लोखंडे पर हाथ? घरवाले शॉक बोले- ये क्या देख लिया

Vicky Jain Ankita Lokhande Fight: जिन दिन से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस हाउस में एंटर हुए हैं उसी दिन से इनकी शादीशुदा लाइफ में बवाल मचा हुआ है। विक्की और अंकिता की कैमिस्ट्री बिल्कुल भी ट्रैक पर नहीं दिखाई दे रही है। इसके साथ ही जहां विक्की काफी डॉमिनेटिंग और गुस्सैल दिखाई देते हैं तो वहीं अंकिता काफी अकेली अकेली सी महसूस करती नजर आती हैं।
अब एक बार फिर से बिग बॉस से इस कपल का एक ऐसे वीडियो सामने आया कि विक्की से रवैये से दूसरे कंटेस्टेंट हैरान है और दर्शक भी काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच कई बार गंदी लड़ाइयां हुईं हैं। बात तलाक तक भी पहुंची है। मगर शुक्रवार के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख घरवालों की आंखें फटी की फटी रह गईं।
दरअसल, हुआ यूं कि अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी एक रूम में बैठे हुए आपस में लड़ रहे थे। अंकिता और अरुण की आपस में बहस हो रही थी, दूसरी ओर विक्की और अभिषेक आपस में कुछ बातें कर रहे थे। अंकिता और अरुण की बहसबाजी से विक्की को परेशानी हो रही थी और वह बार-बार चुप होने के लिए कह रहे थे।
अंकिता लोखंडे ने कहा कि वह उनकी बात के बीच नहीं बोल रही हैं, बल्कि अरुण से बात कर रही हैं। अंकिता के साथ बहस में विक्की जैन इतना इरिटेड हो जाते हैं कि वह उन पर हाथ उठाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, वह ऐसा करते नहीं हैं। वह कंबल झटक कर वहां से चले जाते हैं। विक्की का ये रूप देख एक पल के लिए अंकिता शॉक रह जाती हैं।
भले विक्की जैन के इस बिहेवियर पर अंकिता लोखंडे चुप रहीं, लेकिन अरुण माशेट्टी और अभिषेक कुमार ने इस चीज को नोटिस किया और मुद्दा उठाया। मगर अंकिता ने अपने पति का साइड लिया। उन्होंने कहा कि लोग विक्की को बदनाम कर रहे हैं। बात बढ़ने पर अंकिता किचन एरिया में विक्की को समझाती हुई भी नजर आईं। यही नहीं, जब अभिषेक ने इस बात को उठाया तो अंकिता ने उनके पास्ट को उठाते हुए जवाब दिया।


Click it and Unblock the Notifications