डॉक्टर्स ने कहा आमिर मांगें माफी

सत्यमेव जयते के 27 मई को प्रसारित हुए एपिसोड में आमिर खान ने ....कई बड़े बड़े संगठनों के दिग्गजों को भी अपने शो में बुलाया था ताकी वो देश में इलाज के नाम पर हो रहे खिलवाड़ पर से परदा उठा सकें।
ज्ञात हो कि 27 मई को प्रसारित हुए एपिसोड में मेडिकल कांउसिल ऑफ इंडिया के हेड के के तलवार भी उपस्थित थे और उन्होंने भी आमिर का समर्थन किया था कि भारत देश में स्वास्थय सेवाओं का ढ़ांचा बहुत ही जर्जर हो चुका है। साथ ही कुछ ऐसे लोग भी वहां मौजूद थे जिन्होंने कहा कि डाक्टर्स ने पैसों के लिए उनके अपनों की ज़िंदगी तक दांव पर लगा दी।
इसके बावजूद डॉक्टर्स ने आमिर पर आरोप लगाया है कि आमिर ने झूठे और मनगढ़ंत किस्से सुनाकर उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश की है और इसके लिए उन्हें सभी डॉकटर्स से माफी मांगनी पड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications











