अश्मित ने कहा वीना पूनम नहीं

उनका कहना है कि लोगों की अवधारणा बिल्कुल गलत है कि वीना ने भी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कई तरह के गलत रास्ते इख्तियार किये हैं। उन्होंने साफ कहा कि वीना ने कभी न्यूड होने की बात नहीं की है। वह अच्छा काम कर रही हैं और यही वजह है कि उन्हें लगातार फिल्में भी मिल रही हैं। इसका मतलब यह नहीं कि हम उन पर दोषारोपण कर दें कि वह पूनम की तरह लोकप्रियता हासिल करनेवाली बनना चाहती हैं।
साथ ही अश्मित ने यह भी कहा है कि उन्हें और वीना को कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं और वे जल्द ही साथ-साथ फिल्मों में भी नजर आयेंगे। उस वक्त उनके पास इस तरह की अफवाहों के लिए वक्त नहीं होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वीना मेरी अच्छी दोस्त हैं। लेकिन हम दोनों प्रेमी प्रेमिका नहीं। मैं उनकी इज्जत करता हूं। बस। इसलिए ऐसा कहता हूं।


Click it and Unblock the Notifications











