..................... Do Dil Mil Rahe Hain: वरुण धवन- नताशा दलाल की लव स्टोरी पर बना है स्टार प्लस का नया शो, इस दिन होगा रिलीज | Do Dil Mil Rahe Hain: Starplus new show is based on Varun Dhawan and Natasha Dalal 's love story, know details - Hindi Filmibeat

Do Dil Mil Rahe Hain: वरुण धवन- नताशा दलाल की लव स्टोरी पर बना है स्टार प्लस का नया शो, इस दिन होगा रिलीज

do-dil-mil-rahe-hain-starplus-new-show-is-based-on-varun-dhawan-and-natasha-dalal-love-story

Do Dil Mil Rahe Hain: स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए एक नया शो 'दो दिल मिल रहे हैं' लेकर आया है। इस शो के साथ दर्शकों को एक नया कॉन्सेप्ट और फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। शो अपने कंटेंट को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

'दो दिल मिल रहे हैं' ऋषिराज और प्रियदर्शिनी की कहानी है, जो बचपन के दोस्त हैं। उनके जीवन में एक अप्रत्याशित मोड़, दो लवबर्ड्स को अलग कर देता है। वर्षों बीत जाते हैं, ऋषिराज ऋषि सेन के नाम से एक मशहूर उद्योगपति बन जाते हैं, जबकि प्रियदर्शिनी अब पीहु मित्रा के नाम से एक टूर गाइड हैं। जो कभी प्रेमी थे, अब एक दूसरे को देखना तक पसंद नही करते। हालांकि, वह एक अतीत साझा करते हैं, जिससे वे अनजान हैं। क्या उनकी एक लंबे समय से खोई हुई प्रेम कहानी फिर से लिखी जाएगी?

वरुण धवन- नताशा की लव स्टोरी पर बना है शो!

बॉलीवुड स्टार कपल वरुण धवन और नताशा दलाल सभी के चहेते हैं। दोनों ने सभी युवा और नए जोड़ों के लिए कपल गोल्स बनाए हैं। खास बात है कि वरुण और नताशा बचपन से एक दूसरे को जानते रहे हैं और उनकी लव स्टोरी शादी में बदल गई। बता दें, वरुण और नताशा की तरह ही स्टारप्लस का ये शो 'दो दिल मिल रहे हैं' बचपन के प्यार को दिखाता है।

10 मई से सीरियल होगा प्रसारित

इस शो में श्रीजला गुहा और सीन बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं। जिस तरह वरुण और नताशा की लवस्टोरी उनके बचपन में खिली थी, दर्शकों को 'दो दिल मिल रहे हैं' के साथ ऋषि और पीहू की एक नई लवस्टोरी देखने को मिलेगी। यह शो 10 मई सोमवार से रविवार दोपहर 2 बजे प्रसारित होगा।

स्टार प्लस इस वक्त अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, चाशनी जैसे शोज के साथ दर्शकों को बांधे हुए है। अब तक इस प्रकार के कंटेंट को दर्शकों ने खूब सराहा है और स्टारप्लस ने हमेशा ही अपने दर्शकों को अपनी कहानी के प्लॉट के साथ टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखना सुनिश्चित किया है।

Read more about: star plus varun dhawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X