ये है मोहब्बतें फैंस को झटका, खत्म होगी इशिता-रमन की कहानी, 2 सुपरस्टार का कमबैक !
ये है मोहब्बतें के फैंस को झटका लगने वाला है। तकरीबन पांच साल से रमन और इशिता की प्रेम कहानी का अब अंत होने वाला है। जी हां, भल्ला परिवार के जिंदगी में आने वाले सभी ट्विस्ट अब खत्म होने वाले हैं। कई दिनों से इसकी चर्चा थी कि ये है मोहब्बतें के बाद इस शो का भाग 2 लाया जाएगा।
जहां पर नई लव स्टोरी दिखाई जाएगी। आपको बता दें कि एक नई लव स्टोरी 2 सुपरस्टार के साथ आ रही है। लेकिन ये नया शो ये है मोहब्बतें का भाग 2 नहीं है। इस शो का नाम होगा दो दिल मिल रहे हैं। बिग बॅास 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ और करण ग्रोवर इस शो में एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आयेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार दीपिका कक्कड़ इस शो के पहले या दूसरे एपिसोड में मेहमान भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। जून में इस शो टेलीकास्ट किया जाएगा। ये है मोहब्बतें फिलहाल रात 10.30 बजे प्रसारित किया जा रहा है। ये है मोहब्बतें के समय पर जून से दो दिल मिल रहे हैं टीवी शो का टेलीकास्ट किया जाएगा।
मुमकिन है कि ये है मोहब्बतें बंद कर दिया जाए। दीपिका कक्कड़ के साथ इस शो में बिग बॅास 12 के एक्स कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी भी दिखाई देने वाले हैं। लंबे समय बाद करण ग्रोवर और दीपिका कक्कड़ किसी टीवी शो में दिखाई देंगे।
बहरहाल क्या आप जानते हैं कि टीवी की कई सुपरस्टार एक्ट्रेस में ऐसी चुनिंदा एक्ट्रेस हैं जो कि एक किरदार में ब्लाॅकबस्टर होने के बाद कमबैक नहीं कर पायी हैं।या यूं कह लें कि वह टीवी की दुनिया से बिल्कुल गायब हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











