दीया और जायद को देखें राम मिलाई जोड़ी पर!

जी हां आप दीया और जायद की जोड़ी को शनिवार की रात यानी 10 सितंबर को आने वाले महाएपिसोड में देख सकते हैं। दरअसल अभी कहानी की मोना उर्फ सारा अपने पति अनुकल्प के साथ एक डांस शो में हिस्सा ले रही है। ती इस शो में सारा अपने फेवरेट एक्टर और एक्ट्रेस यानी जायद और दीया को निर्णायक के रूप में देख कर काफी खुश हो जाती है। इतना ही नहीं इस शो में शक्ति मोहन, मनित जाउरा और रक्षंदा खान भी हिस्सा लेंगे।
दरअसल जायद और दीया अपनी आने वाली फिल्म 'लव, ब्रेक अप.......जिंदगी के प्रमोशन के लिए आए हैं। जहां वे डांसिंग कपल्स को जज करने के साथ लोगों को हंसाने का भी काम करेंगे। इस शो में मनित जाउरा और शक्ति मोहन सालसा करेंगे। मोना और अनुकल्प के बीच खास रोमांटिक एक्ट होगा जो दीया और जायद के दिल में उतर जाएगा।
अगर आप भी जायद खान और दीया मिर्जा के साथ मोना और अनुकल्प के डांस का मज़ा लेना चाहते हैं तो
देखिए मस्तीभरे राम मिलाई जोड़ी के धमाकेदार महाएपिसोड को शनिवार, 10 सितम्बर रात 9 बजे केवल जी टीवी पर।


Click it and Unblock the Notifications











