दिया और बाती हम: सूरज-संध्या के वेडिंग पुलाव में भाभो का मेलो-ड्रामा
[टेलीविज़न] स्टार-प्लस के शो दिया और बाती हम में महाबली मिशन पूरा होने के साथ-साथ संध्या-सूरज का वनवास भी खत्म हो चुका है।इसी के साथ शो में होगी सूरज-संध्या की ग्रैंड वेडिंग। जहां तीसरी बार संध्या बनेगी सूरज की दुल्हनिया।

लेकिन यह शादी राठी हाउस में नहीं बल्कि पुलिस समारोह में हो रही हैं। शो के आने वाले एपिसोड्स में पुलिस सम्मान समारोह में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा, जिसमे संध्या बनेगी सूरज की दुल्हनिया। खैर बनवास के ये बाद शादी तो बनती है।लेकिन भाभो को नहीं है पता.........
जी हां सूरज-संध्या के इस महामिलन की जानकारी अब तक हनुमान गली में नहीं पहुंची है। अब जब इस इस बात की भनक राठी परिवार को होगी तो क्या भाभो संध्या को अपनी बिंधनी के रूप में स्वीकारेगी और बेचारी लालिमा उसका क्या होगा? जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications