ये क्या...बंद हो जाएगा दीया और बाती हम?

By Shivani Verma

ये क्या...बंद हो जाएगा दीया और बाती हम?

दीया और बाती सीरियल के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। खबर के मुताबिक ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। इसका कारण कोई और नहीं बल्कि घटती रेटिंग और कलाकारों के नखरीला स्वभाव बताया रहा है।

खबर के मुताबिक, इस शो की टीआरपी दिन-ब-दिन घटती ही जा रही है। जिसके वजह से मैनेजमैंट ने इस शो को बंद करने का फैसला लिया है।

Diya aur baati will go off air

यही नहीं, बताया ये भी जा रहा है कि शो के मुख्य कलाकार अनस और दीपिका के नखरे मैनेजमैंट उठाने को तैयार नहीं है। इसके लिए उन्होंने शो को बंद करने का फैसला बेहतर समझा।

आपको बता दें कि एक समय ऐसा था कि ये शो टीआरपी लिस्ट के टॉप में रहता था। लेकिन कुछ समय से इसकी टीआरपी में काफी गिरावट आई है।

वहीं शो के निर्माता का कहना है कि जैसे एक परिवार में पांच साल तक साथ रहने में इश्यू होते हैं, वैसे ही यहां पर भी छोटे-मोटे इश्यू होते रहते हैं।

उनका कहना है कि कोई नखरे नहीं दिखा रहा, शो केवल रेटिंग कम होने के कारण ही बंद होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X