दीया और बाती हम : सूरज का सपना टूटेगा...नहीं नहीं..संध्या है ना..!!!
स्टार प्लस पर के सीरियल दीया और बाती हम में सूरज पर एक के बाद एक मुसीबतों का पहाड़ टूटता जा रहा है। एक तरफ सूरज हमले में घायल होकर पैरलाइज़ हो गया है तो दूसरी तरफ उसके पैरलाइज़ होने का सबसे बड़ा खामियाजा राठी मिष्ठान भंडार को भुगतना पड़ रहा है।
[PICS: ये हैं आने वाले टीवी सुपरस्टार्स.. जरा इनसे भी मिल लें!]
जी हां...सीरियल में सूरज की दुकान राठी मिष्ठान तो मानों डूब ही गई। एक तरफ छवि ने ने दुकान को संभालने की कोशिश की तो दूसरी तरफ अगले ही दिन मिठाई में मिलावट होने की शिकायत लेकर आए ग्राहक सभी मिठाइयां दुकान में फेंक कर चले गए और पूरे परिवार को खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद सूरज तो मानों टूट ही गया।

वहीं दूसरी ओर इसका फायदा उठाने आ गया है दिपिन उर्फ मानव वर्मा। इसमें मानव एक स्वीट मार्ट के मालिक हैं जो राठी मिष्ठान भंडार को बर्बाद कर अपनी स्वीट शॉप को आगे बढ़ाकर मौके का पूरा फायदा उठाएगा।
उसने मौके का फायदा उठाना शुरू कर भी दिया है। जैसे ही पिछले ऐपिसोड में लोग सूरज की दुकान पर मिठाइयां फेंक कर गुस्से में वहां से गए दिपिन ने अपनी दुकान के पर्चे लोगों को देने शुरू कर दिए।
लेकिन आपको क्या लगता है ऐसे में संध्या चुप रहने वाली है। जी नहीं..जैसा कि हमने पहले भी बताया था संध्या आईपीएस की नौकरी छोड़कर सूरज की मिठाई संभालेगी। वैसे ही कुछ सीरियल में देखने को भी मिल रहा है। कमाल की बात तो ये है कि संध्या का इसमें साथ भाभो भी देंगी। अब देखना ये है कि संध्या ग्राहकों का विश्वास जीतने में कामयाब होगी या नहीं।
फिलहाल देखें पिछले एपिसोड्स की कुछ तस्वीरें...
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











