दिया और बाती हम..टीआरपी में सबसे आगे

जबकि नंबर 4 पर है स्टार का बहुचर्चित शो..इस प्यार को क्या नाम दूं ...हैं। जो कि पिछले हफ्ते के तुलना में खिसक कर एक पायदान नीचे आ गया है। लगता है लोगों को खुशी और अर्णब के रास लीला अच्छी लग रही थी। श्याम बाबू का टि्वस्ट लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। जबकि नंबर 3 पर है स्टार प्लस का यह रिश्ता क्या कहलाता है..जिसे लोग ना चाहते हुए भी देख रहे हैं।
तो वहीं नंबर 2 पर है वो शो है जो पिछले काफी समय से नंबर 1 पर विराजमान था। जी हां, आपने सही अंदाजा लगाया, हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस का मशहूर डेली सोप ..साथा निभाना साथिया की। जिसमे लोगों को अब अहम और गोपी के बीच की दूरियां अच्छी नहीं लग रही हैं।
अब बारी नंबर1 शो की, जिसने धमाकेदार एंट्री की है और वो है स्टार प्लस का शो दिया और बाती हम... जिसके नये उतार-चढ़ाव लोगों को काफी अच्छे लग रहे हैं।
कुल मिलाकर इस शो ने अपने साथ के सभी शो के पीछे छोड़ दिया है। ये रेटिंग स्टार न्यूज के प्रचलित शो..सास, बहू और साजिश की ओर से दी गयी है, जो कि टीआरीपी पर आधारित है ।


Click it and Unblock the Notifications