..................... diya aur baati hum to return with second season - Hindi Filmibeat

Wow...नए रूप में लौटेगा आपका फेवरिट शो दीया और बाती हम!

By Shivani Verma

स्टार प्लस के सीरियल दीया और बाती हम की जबसे खत्म होने की खबरें सामने आई हैं, तभी से इस सीरियल के फैन काफी निराश हैं। चाहे इस सीरियल की टीआरपी कम हो गई हो, लेकिन जो लोग इस सीरियल को देखते हैं वो आज भी इसे पसंद करते हैं। संध्या-सूरज की जोड़ी को आज भी कई लोग पसंद कर रहे हैं।

Diya aur baati hum

पिछले कई दिनों से खबर आ रही है कि ये सीरियल सितंबर में खत्म हो जाएगा। लेकिन हाल ही में इस सीरियल के फैंस के लिए गुड न्यूज़ आई है। दरअसल ऐसा सुनने में आया कि दीया और बती हम का सीज़न 2 जल्द ही शुरू किया जाएगा। खबरों की मानें तो इस सीरियल को दोबारा शुरू करने के लिए प्रोडक्शन हाउस चैनल से लगातार बातचीत में जुटा हुआ है।

अगर ये खबर सही साबित होती है तो इसमें आपको काफी बड़ा परिवर्तन नज़र आएगा, और वो बदलाव होगा होगा कि इस सीरियल के सेकेंड सीज़न में आपको पहले सीज़न के लीड रोल संध्या उर्फ दीपिका सिंह और सूरज उर्फ अनस राशिद दिखाई नहीं देंगे। आपको बता दें कि दीया और बाती हम सीरियल 2011 में शुरू हुआ था, जो कभी टीआरपी लिस्ट में काफी आगे रहा करता था।

चाहे घर, सेट या हो अस्पताल..ट्वीट तो करना बनता है!

भाभो का मेलोड्रामा, संध्या-सूरज का रोमांस दर्शकों को काफी पसंद आया था। लेकिन पिछले काफी समय से इस सीरियल की टीआरपी गिरने की वजह से इसे बंद करने का फैसला लिया गया है। सुनने में तो ये भी आया था कि अनस और दीपिका के नखरीला व्यवहार भी इस शो के बंद होने का एक कारण है। हालांकि इन शो के मेकर्स ने इस बात का खंडन किया है। वेल...अब देखना ये है कि इस सीरियल के मेकर्स का सीज़न 2 को शुरू करने का सपना पूरा होता भी है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X