दीया और बाती हम: रोज़ खेल रही टीम 'कोच कोच होता है'

[टेलीविजन] दीया और बाती हम की टीम तो रोज़ कोच कोच होता है खेल रही है। कभी कोई कभी कोई। जब से अदिति यानि कि रिद्धि डोगरा का किरदार सीरियल में आया तब से कोच की तलाश की जाने लगी। ये कोच का किरदार सीरियल में इसलिए भी अहम है क्योंकि अब कबड्डी का हिस्सा बन चुके हैं सूरज राठी और उन्हें जीतने है 50 लाख रूपये।

सीरियल में फाइनली कोच की भूमिका निभा रहे हैं रितुराज सिंह। रितुराज फिलहाल एमटीवी के सीरियल वॉरियर हाई में दिखाई देते हैं। इससे पहले वो कलर्स के सीरियल बेइंतहा में दिखे थे। रितुराज के पहले ये किरदार शाहबाज़ खान को ऑफर किया गया था पर शायद आखिरी वक्त पर कुछ उलट फेर हो गया।
[PIC: जब एक साथ आईं 'सहेली' से 'सौतन' बनीं ये दो एक्ट्रेस]

हालांकि ये भूमिका चर्चा में तब से आ गई जब से इस रोल के लिए जिम्मी शेरगिल को अप्रोच किया गया। पर जिम्मी शेरगिल के आगे सूरज को कौन देखता। ऊपर से वो दोनों एक ही उम्र के लग रहे थे। इसके बाद ये किरदार पुनीत इस्सर को भी ऑफर किया गया था लेकिन लगता है कि उन्होंने झलक करने का मन बना लिया है। वैसे झलक दिखला के संभावित प्रतिभागियों की लिस्ट भी आ चुकी है--->[झलक दिखला जा 8]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X