दीया और बाती हम: यहां भी दिखेंगे शाहरूख खान!
[टेलीविजन] दीया और बाती हम में भी स्टार प्लस के ये रिश्ता क्या कहलाता है का इफेक्ट आ गया है और सीरियल में शाहरूख खान की एक और फिल्म का ट्रैक शुरू होने जा रहा है। सीरियल में आ चुकी है नई एंट्री रिद्धि डोगरा और सूरज के सपनों को पूरा करने में वही मदद करेंगी।
सीरियल में अदिति सूरज के लिए एक उम्मीद की किरण होंगी और वो उसकी हरसंभव मदद करेंगी। लोन दिलाने से लेकर एक अच्छा और सक्सेसफुल प्लान बनाने तक और हमारे सूरज तो हीरा हैं ही तो अदिति को हो जाएगा सूरज से प्यार।
[Tv के साथ साथ फिल्मों से भी अच्छे पैसे कमाते हैं ये एक्टर!]
कुछ याद आया? अरे राजू बन गया जेंटलमैन। शाहरूख की ये फिल्म का भी यही प्लॉट था और उन्होंने इस फिल्म में अच्छा काम किया था अब सूरज शाहरूख बन पाते हैं या नहीं पता नहीं। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी कभी खुशी कभी गम का ट्रैक चल रहा है। अब शाहरूख की कौन सी अगली फिल्म को कॉपी किया जाएगा जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com
[ये रिश्ता क्या कहलाता है: मिलिए एक नहीं दो नहीं 6 अक्षरा से !]


Click it and Unblock the Notifications
