दीया और बाती हम: इस सीरियल में भी शाहरूख खान!
[टेलीविजन] हर सीरियल में शाहरूख। जहां देखो शाहरूख। स्टार प्लस ने लगता है शाहरूख की सभी फिल्मों को कॉपी करने की सोच ली है। अब ताज़ा मामला है दीया और बाती हम का जहां संध्या बन जाएगी सूरज की कोच। दरअसल, अब सूरज की उम्र तो हो ही गई है। कम से कम कबड्डी खेलने के लिए वो थोड़ा उम्रदराज तो हैं हीं।
ऐसे में इस बात को किसी ने कबड्डी सेलेक्शन के दौरान उठा दिया जहां सूरज ने सबको चैलेंज किया है कि वो फाईनल टीम में आ कर दिखाएंगे। अदिति ने उनका चैलेंज कुबूल कर उन्हें खुद को साबित करने को कहा है और बाकियों को भी अपना काम से काम रखने का डोज़ दे दिया है।
[इतना करो ना मुझे प्यार: नील रागिनी के बेटों ने कर दिया murder!]
अभी तक संध्या ज़्यादा कुछ कर नहीं रही थीं लेकिन अब वो सूरज की कबड्डी कोच बनकर उनका पूरा साथ देने वाली है। संध्या बनाएंगी सूरज को फिट और रोज़ करवाएंगी उनका वर्क आउट सेशन। बिल्कुल चक दे स्टाईल शाहरूख खान है ना। अब ऐसे में वो ड्यूटी कब करेंगी ये तो बाद की बात है। वैसे हाल ही में उन्होंने एक और पंगा ले लिया है जो उन पर भारी पड़ेगा। आगे के ट्विस्ट जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com
[ये रिश्ता क्या कहलाता है: अक्षरा और भाभी मां को साथ ले आई...एक SELFIE!]


Click it and Unblock the Notifications
