दीया और बाती हम: संध्या के बिना नहीं मिला सूरज को भाव
[टेलीविजन] स्टार प्लस का सीरियल दीया और बाती हम हमेशा से दर्शकों का फेवरिट रहा है। लेकिन अब ये साफ हो गया कि सीरियल में संध्या से ही लोगों को ज़्यादा लगाव। दरअसल, आज कल पूरी कहानी सूरज पर फोकस हो चुकी है और वो कबड्डी मैच जीतने की कोशिश करने वाला है।
लेकिन इस ट्रैक ने सीरियल को दर्शक नहीं दिए। फिलहाल सीरियल की टीआरपी काफी ज़्यादा नीचे गिर गई है। संध्या के बिना सूरज को दर्शकों ने भाव नहीं दिया है।
[ये है मोहब्बतें: एक और लीप...50 साल के रमन-इशिता की लव स्टोरी]
वैसे भी ज़ाहिर सी बात है कि सूरज कबड्डी मैच में जीतेगा ही इसलिए जब तक ये हो कबड्डी प्लॉट चल रहा है तब तक दर्शक अपना ध्यान दूसरे सीरियलों पर दे रहे हैं।
[शाहिद की शादी के चक्कर में इस TV स्टार को मत भूलिएगा!]
अब लगता है कि शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए और दर्शकों को वापस जीतने के लिए संध्या को कुछ तो करना पड़ेगा। फिर चाहे वो सूरज की एक्सरसाईज़ में मदद करना हो या फिर मैच में उनका साथ देना!


Click it and Unblock the Notifications
