दिया और बाती हम: संध्या लेगी इशीमा से मम्मी वाले TIPS
[टेलीविजन] दिया और बाती हम में संध्या अपने एक बच्चे को अंकिता और अंकुर को दे चुकी है वहीं उसके साथ रहेगा उसका बेटा वेद। लेकिन आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि संध्या को अपनी नौकरी के चलते एक गांव में पोस्ट कर दिया जाए और उसे वेद से दूर रहना पड़ेगा।
लीप के बाद वेद को बड़ा दिखाया जाएगा और वो एक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने की ज़िद करेगा। सीरियल के सेट पर आजकल बच्चों की धूम मची है और संध्या यानि दीपिका सिंह इनके साथ अच्छे सीन देने के लिए इशिता यानि कि दिव्यांका त्रिपाठी से टिप्स ले रही हैं।
दीपिका को ये है मोहब्बतें की रूही और इशीमा की बॉन्डिंग बहुत ही अच्छी लगी और लीप के बाद अपने बच्चों के साथ ऐसी ही केमिस्ट्री बैठाने के लिए उन्होंने दिव्यांका की मदद ली है। दिव्यांका ने उन्हें दिया है ब्रह्मास्त्र। उनकी मानें तो वो सीन के बाद रूही के साथ खेलती भी हैं और सबसे ज़्यादा वक्त उसी के साथ बिताती हैं।
ALSO SEE: LEAP के बाद ये होंगे राठी परिवार के शैतान बच्चे
दिव्यांका की सारी बातों की लिस्ट दीपिका ने बना ली है। अब कहीं ऐसा ना हो कि संध्या और वेद की केमिस्ट्री रूहूी और इशिमा की केमिस्ट्री को फेल कर दे। वैसे भी आजकल रूही ने पाला बदल दिया है और शगुन उसकी फेवरिट हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications
