दिया और बाती हम: वंश की कस्टडी के लिए लड़ेंगे सूरज - संध्या?
[टेलीविजन] दिया और बाती हम के पिछले एपिसोड में बड़े ही जादुई तरीके से सूरज संध्या अपने किडनैप हुए और अब तक मरा समझ रहे बेटे वंश से मिल चुके हैं। हालांकि शुरूआत में अंकुर अंकिता सूरज और संध्या को इग्नोर करते हैं लेकिन खून के रिश्ते वाला प्यार रंग ले आया है और अंकुर ने संध्या को बताया कि कैसे वो वंश को वापस लेकर आया।
अंकुर नहीं चाहता कि भाभो और बाबासा को वंश के बारे में पता चले क्योंकि उसे लगता है ऐसा करने से वंश उनसे छिन जाएगा। लेकिन जितना खुराफाती संध्या का बेटा वेद है उस हिसाब से लगता है कि भाभो को जल्द ही यह राज़ पता चलने वाला है।
STORY: कुमकुम भाग्य: अपने बच्चे का नाम क्या रखेंगे अभि-प्रज्ञा!
वहीं सूत्रों की मानें तो कहानी में आने वाला है एक और ट्विस्ट जिसके बाद सूरज और संध्या वंश की कस्टडी के लिए लड़ेंगे। क्या वो वंश की कस्टडी जीत पाएंगे? क्या वंश राठी परिवार में वापस आ पाएगा?
इस टीवी शो को क्यों मिल गया ''मनहूस'' का टैग!


Click it and Unblock the Notifications