दीया और बाती हम: एक और लीप, संध्या की हुई मौत पर सूरज...!
[टेलीविजन] दीया और बाती हम लाख कोशिशों के बावजूद टीआरपी में काफी नीचे लुढ़क रहा है और शो में पांच साल के लीप के बाद भी इसकी रेटिंग में कोई अंतर नहीं आया। यही वजह है कि दीया और बाती हम लेने जा रहा है एक और धमाकेदार ट्विस्ट। और इस ट्विस्ट के साथ पूरा का पूरा शो ही पलट जाएगा।
दरअसल, अब शो पर होगा कुछ महीनों का लीप और इस बीच का सबसे बड़ा ट्विस्ट होगा संध्या की मौत। वहीं सूरज की याद्दाश्त नहीं रहेगी। ये सब होगा उस मिशन के बाद जिसमें संध्या का ज़िंदा लौट कर आना नामुमकिन था। और यही होता है...संध्या ज़िंदा लौट कर नहीं आती।
[झलक दिखला जा: जब ईशानी ने शाहिद से किया प्यार का इजहार]
अब इस मिशन महाबली के बाद शो में क्या बदलाव आएंगे ये तो आने वाले एपिसोड्स में दर्शक ही बता पाएंगे। लेकिन आप हमें बताइए कि क्या संध्या के बिना आप देखना चाहेंगे दीया और बाती हम?


Click it and Unblock the Notifications












