दिया और बाती हम: अच्छी मां नहीं बन पाएगी संध्या?
[टेलीविजन] दिया और बाती हम के आने वाले एपिसोड में आएगा एक मज़ेदार ट्रैक जहां संध्या बच्चों की परवरिश करने में नाकाम दिखेगी। घर के सभी बच्चे सूरज से जितना प्यार करते हैं संध्या से उतना ही दूर भागते हैं।

संध्या की पोस्टिंग वापस पुष्कर में हो चुकी है और वो वेद, गोलू, परी, मिश्री के खेलने के लिए किताबें लेकर आती है। बच्चे इससे बहुत दुखी होते हैं और सोचते हैं कि संध्या उन्हें हर दम पढ़ाना चाहती हैं।
वहीं उन्हें नहलाते वक्त भी संध्या बच्चों का दिल नहीं जीत पाती और सूरज ही उनके फेवरिट है। इधर एमिली मोहित के बिना बस अपनी बच्ची के भविष्य की चिंता में डूबी रहती है कि तभी मोहित साधु के लिबास में घर वापस आ जाता है।
क्या सूरज संध्या को अच्छी मम्मी बनने की टिप्स देगा? क्या मोहित सच में बदल गया है या ये उसकी कोई चाल है? क्या संध्या को वंश कभी वापस मिलेगा?
diya aur baati hum deepika singh tv tv serial star plus दिया और बाती हम टीवी दीपिका सिंह टीवी सीरियल स्टार प्लस


Click it and Unblock the Notifications