दीया और बाती हम: संध्या की मौत के बाद ये होंगी सीरियल की नई हीरोइन
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल दीया और बाती हम के लीप के बारे में तो हम आपके बता ही चुके हैं। लेकिन अब इस लीप का सस्पेंस भी खोल ही देते हैं। दरअसल, ये सब प्रमोशन का तरीका है, शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए। हालांकि होगा सब कुछ वैसा ही - संध्या की मौत और सूरज की याद्दाश्त जाना। लेकिन कहानी में फिर आएगा एक ट्विस्ट।
दरअसल, शो में होगी एक नई एंट्री - सागरिका की। और सागरिका होंगी दीपिका सिंह यानि आपकी अपनी संध्या बहू। और ये सब होगा उसी मिशन के लिए जिसके लिए संध्या तैयारी कर रही हैं। क्योंकि डिपार्टमेंट चाहेगा कि कोई गलती ना हो, इसलिए संध्या को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।
[ALERT: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर मिल रहा है धोखा!]
अब इन सबमें सूरज की क्या गलती होगी और उसे क्यों अपनी याद्दाश्त खोनी पड़ेगी ये तो सीरियल की टीम ही जाने। बहरहाल सीरियल में काफी हाई वोलटेज ड्रामे के लिए तैयार रहिए और पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications
