दिया और बाती हम: अपने ही बच्चे की बुआ बन जाएगी संध्या?
[टेलीविजन] दिया और बाती हम में संध्या के बच्चों को लेकर होने वाला है ज़बर्दस्त ड्रामा होने वाला है। अब तक भाभो और राठी परिवार संध्या के भाई भाभी अंकुर और अंकिता को होने वाले जुड़वा बच्चों में से एक देने वाले थे।
लेकिन आने वाले एपिसोड्स में भाभो का मन बदलते दिखेगा और वो अंकुर अंकिता को हर बात के लिए ताने मारेंगी। संध्या की गोदभराई में भी वो अंकुर अंकिता की बेटी से बुरा बर्ताव करेगी। वहीं अंकुर अंकिता ये समझ जाएंगे कि शायद राठी परिवार ने अपना मन बदल लिया है और चुपचाप वहां से चले जाएंगे।
बालिका वधू: नासमझ कुंदन करेगा निंबोली के साथ बलात्कार!
लेकिन जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद दोनों एक बच्चा अंकुर अंकिता को सौंप देंगे। लेकिन बच्चे के नामकरण संस्कार पर बच्चे की बुआ को नामकरण करने को कहा जाएगा।
क्या भाभो संध्या को नामकरण करने देगी? क्या राठी परिवार में वापस खुशियां आ पाएंगी?


Click it and Unblock the Notifications
