लगातार तीसरे हफ्ते भी..दिया और बाती नंबर 1पर

नंबर 4 पर है स्टार का बहुचर्चित शो..इस प्यार को क्या नाम दूं ...है ..जिससे लगता है कि अर्णब-खुशी के बीच की हुई होली की तकरार लोगों को पसंद नहीं आ रही है तभी तो शो तीन नंबर से खिसक के चार पर आ गया। इस बार नंबर 3 पर छलांग लगायी है स्टार का मशहूर शो..यह रिश्ता क्या कहलाता है.जिसमें अक्षरा-नैतिक की मेहनत लोगों को अच्छी लगने लगी है।
नंबर 2 पर है स्टार का शो..साथिया...जिसमें गोपी और अहम के बीच की मीठी तकरार लोगों को अच्छी लगने लगी है। अब बारी है नंबर 1 शो स्टार प्लस का डेली सोप..दिया और बाती हम...की, जिसके नये उतार-चढ़ाव लोगों को काफी अच्छे लग रहे हैं। कुल मिलाकर इस शो ने अपने साथ के सभी शो के पीछे छोड़ दिया है और लगातार तीसरे सप्ताह भी यह नंबर 1 पर बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications