दिया और बाती ने .. फिर से मारी बाजी

नंबर 5 पर दो शो है जिसमें स्टार प्लस का धारावाहिक ..एक हजारों में मेरी बहना है.और मन की आवाज प्रतिज्ञा है जिनमें आया टि्वस्ट लोगों को काफी रास आ रहा है।
नंबर 4 पर है स्टार का बहुचर्चित शो...यह रिश्ता क्या कहलाता है..जिसमें अक्षरा का लेखिका बनना लोगों को काफी भा गया है।
नंबर 3 पर एक दो नहीं बल्कि तीन शो हैं जिनमें कलर्स का बालिका वधू, स्टार का इस प्यार को क्या नाम दूं .और जी टीवी की पवित्र रिश्ता शो। इन तीनों की कहानी में आये उतार-चढ़ाव लोगों को खासे पसंद आ रहे हैं।
नंबर 2 पर है स्टार प्लस का मशहूर डेली सोप ..साथ निभाना साथिया। जिसमे गोपी का भोलापन लोगों को अच्छा लग रहा है।
अब बारी है नंबर1 शो की जिस पर दो शो है एक तो स्टार प्लस का धारावाहिक..दिया और बाती हम...और दूसरा पिछले हफ्ते दिखाया गया स्टार परिवार अवार्ड शो। जिसकी टीआरपी ने सारे शो को पीछे कर दिया है।
ये रेटिंग स्टार न्यूज के प्रचलित शो..सास, बहू और साजिश की ओर से दी गयी है, जो कि टीआरीपी पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications