नये अंदाज में...टीवी पर लौटने को तैयार दिया और बाती हम 2

स्टारप्लस का लोकप्रिय शो दिया और बाती हम सीजन2 के साथ टीवी पर दस्तक देने जा रहा है...जानिए शो में किसने किया सूरज संध्या को रीप्लेस

By Goldi

स्टार प्लस का मशहूर शो दिया बाती और हम जल्द ही सीजन 2 के साथ टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो यह शो नामकरण को रीप्लेस करेगा।

Diya Aur Baati Hum Season 2 To Replace Naamkaran

बता दें, सीजन 2 में दर्शकों को बिल्कुल नई कास्ट देखने को मिलेगी। खबरों की माने तो शो में रेहा शर्मा कनक की भूमिका में नजर आयेंगी। तो वहीं शो में अविनाश रेखी शो में मेन लीड की भूमिका में नजर आयेंगे।

टीवी पर काजोल की वापसी...इस शो में आयेंगी नजर

शो में संध्या और सूरज के बेटे वंश और वेद की भूमिका में मयंक अरोरा और कबीर कुमार नजर आयेंगे।शो मे जहां कई नये चेहरे नजर आयेंगे तो वहीं नीलू वघेला उर्फ़ भाभो अशोक लोखंडे उर्फ़ बाबा सा और कनिका माहेश्वरी सीजन 2 में भी दर्शको को मनोरंजन करते हुए नजर दिखाई देंगे।

शो की शूटिंग राजस्थान के बीकानेर में शुरू हो चुकी है इसकी जानकरी खुद कनिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

बॉयफ्रेंड संग कॉमेडियन भारती सिंह ने गुपचुप की सगाई...जल्द करेंगी शादी

गौरतलब है कि, शो दिया और बाती हम की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी।इस शो में दीपिका सिंह और अनस राशिद संध्या सूरज की भूमिका में नजर आये थे।दोनों की जोड़ी को दर्शको ने काफी पसंद किया था।

बता दें, शो बीते साल ही अगस्त में खत्म हुआ है। शो के आखिर में सूरज संध्या की मौत दिखाई गयी थी। रिपोर्ट्स की माने तो शो की कहानी सूरज संध्या की मौत के बाद से ही शुरू होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X