दीया और बाती हम: शो से हो गई संध्या की विदाई!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के शो दीया और बाती हम से संध्या राठी यानि कि दीपिका सिंह की विदाई हो गई है। अरे घबराईए मत। आपकी फेवरिट संध्या बस कुछ ही दिनों के लिए जा रही हैं। और उनकी जगह आ रही हैं नई संध्या। हो गए ना कन्फ्यूज़!

दरअसल, दीपिका सिंह ने दीया और बाती हम के लिए लिया है एक मेकओवर और अब वो शो में एक बंगाली का किरदार निभाने वाली हैं। इस किरदार का नाम होगा सागरिका घोष। इस रोल के लिए दीपिका काफी मेहनत कर रही हैं।
[झलक दिखला जा 8: शो से पहले ही शुरू हो गई तोड़ फोड़]
इससे पहले श्वेता तिवारी का प्रेरणा और तेरे लिए की तानी टीवी पर बंगाली किरदारों को यादगार बना चुकी हैं। ऐसे में देखना है कि संध्या दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ पाती हैं या नहीं। वैसे ये सब मेहनत हो रही है उनके एक सीक्रेट मिशन के लिए जिसके साथ ही शो पर एक नई एंट्री भी आ जाएगी।
[नच बलिए 7: करिश्मा तन्ना ने कुबूल किया अपना झूठ]


Click it and Unblock the Notifications