जब संध्या बिंदणी ने सूरज जी को भरे सेट पर जड़ दिया था ज़ोरदार थप्पड़, एक्टर की हरकत से खो बैठी थी आपा

Deepika Singh Slapped Anas Rashid

Deepika Singh Slapped Anas Rashid: दीया और बाती हम सीरियल तो आपको याद ही होगा। इस शो में संध्या राठी और सूरज राठी का किरदार निभा कर दीपिका सिंह और अनस रशीद काफी ज्यादा फेमस हो गए थे। दोनों की जोड़ी परदे पर काफी बेहतरीन साबित हुई थी और आज भी इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

लेकिन क्या आपको पता है कि दीपिका सिंह ने अपने को एक्टर अनस रशीद को सेट पर ही तमाचा जड़ दिया था। जी हां ये पूरी तरीके से सच है और यह तब की बात है जब दोनों का एक इंटीमेट सीन शूट हो रहा था। दरअसल इस दौरान अनस ने दीपिका को ऐसी जगह हाथ लगा दिया था जिससे एक्ट्रेस काफी गुस्से में आ गई थी। साथ ही उन्होंने बिना सोचे समझे अभिनेता को थप्पड़ मार दिया।

दरअसल हुआ कुछ यूं था कि इंटीमेट सीन के वक्त अनस को दीपिका को कमर से पकड़ता था। लेकिन जब शूटिंग शुरू हुई तो वह डायरेक्टर की बात सुन ही नहीं पा रहे थे और उन्होंने दीपिका को किसी और जगह से पकड़ लिया था। अनस की इस हरकत से दीपिका बहुत ज्यादा आग बबूला हो गई थी और उन्होंने वहीं पर जोरदार एक्टर को थप्पड़ मार दिया।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि दीपिका सिंह इस बात से इतनी ज्यादा नाराज हो गई थी कि उन्होंने मेकर्स को इस शो को छोड़ने तक की धमकी दे दी थी। यहां तक कि इस घटना के बाद अनस और दीपिका के बीच में कई दिनों तक विवाद भी बना रहा था। कहा तो यह भी जाता है कि इस घटना के बाद दीपिका ने शूटिंग के अलावा अनस से कभी भी बात नहीं की थी।

इस बात का खामियाजा शो के मेकर्स को भी भुगतना पड़ गया था। हालांकि बाद में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के हस्तक्षेप करने के बाद दोनों के बीच के रिश्ते ठीक हुए थे। इस मामले पर दीपिका सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बात भी की थी और कहा था कि "हमारे बीच में किसी बात के कारण गलतफहमी हो गई थी और यह बाद में हमने दूर भी कर ली थी।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X