अब कहां और क्या कर रही हैं टीवी की मीनाक्षी भाभी? कभी संध्या बींदणी को खूब करती थीं परेशान

Meenakshi Bhabhi Aka Kanika Maheshwari: 'दीया और बाती हम' सीरियल कॉपी फेमस हुआ था। जिसमें संध्या बिंदनी और सूरज जी की कहानी दिखाई गई थी। शो में दिखाया गया था कि कैसे एक पति अपनी पत्नी को आईपीएस ऑफिसर बनने के लिए कड़ी मेहनत करता है। उसकी ट्रेनिंग करवाता है और पढ़ाई करने में भी मदद करता है। वहीं एक लड़की ससुराल में सब कुछ मैनेज करते हुए अपनी पढ़ाई भी करती है और फिर नौकरी भी करती है।
'दीया और बाती हम' एक ऐसा शो था जिसका हर एक किरदार आज भी दर्शकों के मन में बसा हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा एंटरटेन करने वाला किरदार मीनाक्षी भाभी का था। उनके डायलॉग से लेकर हर एक अंदाज को लोग काफी पसंद करते थे और अक्सर वह संध्या को भी परेशान करती हुई नजर आती थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मीनाक्षी भाभी का किरदार करने का माहेश्वरी ने निभाया था।
मीनाक्षी भाभी का किरदार निभा कर कनिका माहेश्वरी हर घर में पहचान बन चुकी है। आज भी लोग कनिका को मीनाक्षी भाभी के नाम से ही जानते हैं। वह अक्सर शो में साड़ी पहने सर पर पल्लू रखे हुए सोलह सिंगार में नजर आया करती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रियल लाइफ में वह बिल्कुल भी ऐसी नहीं है और बहुत ही बोल्ड अंदाज में नजर आती है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कनिका माहेश्वरी पहले से काफी फिट हो चुकी है और उनकी उम्र 43 साल की है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने 2012 में अंकुर घई के साथ में शादी की थी और उनका एक बेटा भी है जिसका नाम रियांश है। कनिका माहेश्वरी अब पहले से काफी फिट हो चुकी है और काफी खूबसूरत भी नजर आती है।
कनिका माहेश्वरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी बेहद ही खूबसूरत तस्वीरों से लेकर वीडियो को भी शेयर करती हुई नजर आ जाती है। अक्सर वह अपने बेटे रियांश के साथ में भी वीडियो और तस्वीरों को शेयर करती हुई भी देखी जाती है। हालांकि कुछ वक्त पहले यह भी खबर आई थी कि वह अपने पति अंकुर से तलाक ले रही हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से कनिका महेश्वरी को टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव देखा नहीं गया है। हालांकि उनके फैन्स चाहते हैं कि वह एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टीवी इंडस्ट्री में कदम रखें। हालांकि यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा कि कनिका एक बार फिर से टीवी पर वापसी करती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











