दीया और बाती हम: महाट्विस्ट ना लालिमा, ना एमिली ये है मोहित की कातिल........
[टेलीविजन] स्टार-प्लस के शो दीया और बाती हम में चल रहा है मोहित की मर्डर मिस्ट्री का हाई-वोल्टेज ड्रामा। जिसने कर रखा है राठी परिवार को हैरान-परेशान। बस सब यही जानना चाहते है कि आखिर कौन है मोहित का कातिल। जिसने इतनी बेदर्दी से कर दिया है उसका क़त्ल। तो हम आपको बता दें, मोहित का कातिल एमिली,लालिमा नहीं बल्कि कोई और है।
[जी रिश्ते अवार्ड्स: घूंघट सरका और BOLD हुईं टीवी की बहुरानियां!]
फ़िलहाल,शो, में यह खुलासा हो चुका है कि मोहित का क़त्ल किसी घर वाले ने किया है लेकिन किसने? इसी के लिए पूरे राठी परिवार का होगा फिंगर प्रिंट टेस्ट।हालाँकि जहां संध्या अपनी ड्यूटी निभाएगी तो दूसरी ओर घरवालों पर शक करने के कारण उसे भाभो और सूरज की उपेक्षा का शिकार होना पड़ेगा।

आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि, पूरा राठी परिवार अपने फिंगर प्रिंट्स देनें के पुलिस लैब जायेंगें। लेकिन तभी सत्यदेव को एक फोन आएगा जो मोहित के कातिल का खुलासा करेगा, लेकिन उनका यह खुलासा गलत साबित होगा। अभी तक संध्या और सत्यदेव के शक की रडार पर लालिमा और एमिली थे, लेकिन अब ललिमा का भाई लोकेश भी आ जायेगा।
[ये हैं मोहब्बतें: OMG! खुल गया राज.... क्या करेगी इशिता-शगुन]
कातिल तो संध्या और सत्यदेव की नजर से बहुत दूर है, लेकिन हम दर्शकों को बता दें कि मोहित का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी बेटी परी है। जिसने मोहित का क़त्ल अपनी माँ को और खुद को बचाने के लिए किया है।
[साथ निभाना साथिया: गौरा बनी दुशासन, तो धरम बना मीरा का कृष्ण]
ह्म्म्मम्म अब जब शो में मोहित के कातिल के रूप में परी का खुलासा होगा, तो क्या संध्या परिवार के खिलाफ जाकर परी को सजा दिलवाएगी जानने के लिए पढ़ते रहिये hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications